आपकी व्हीआईपी या लकी नंबर वाली गाड़ी खटारा होने पर अब आपको नंबर की मायूसी नहीं सताएगी।परिवहन विभाग ऐसे नंबर दोबारा एलॉट करने की योजना पर मंथन कर रहा है.आप अपनी नई गाड़ी में पुराने उस वाहन का नंबर ट्रासंफर करवा सकते है,जिसका उपयोग नहीं हो रहा है.परिवहन विभाग का कहना है यह नीति विदेशो में है.लेकिन वाहन चालकों की सहूलियत लिए देश में भी इसे अमल लाया जा सकता है..
नए ज़माने में हर कोई नए मॉडल की ही चीज पसंद करता है.फिर वह वाहनो का ही शौक क्यों न हो ?कुछ लोग पुरानी गाड़ियों को सहेजकर रखते है.लेकिन ऐसे गाड़ियाँ जिनका उपयोग नहीं रहा या फिर उसकी हालत कबाड़ी को बेचने की हो गई है.तो उस गाड़ी का नंबर आपके पास रह सकता है.ऐसी व्यवस्था विदेशो में लागू है.लेकिन रोजाना वाहन चालकों के वाहन बदलने के शौक को देखते हुए नए प्रयोग पर विचार चल रहा है.आपके पुराने वाहन का नंबर एक प्रक्रिया के तहत नए वाहन में ट्रांसफर हो सकेगा।इंसान अंक ज्योतिष पर भी बेइंतहा भरोसा करता है.यही वजह है कुछ नए वाहनो के लिए अपने ऐसे पसंदीदा नंबर रजिस्टर्ड कराने बेताब रहते है.जो उनकी कुंडली और व्यक्त्तिव से मेल खाते हो.यदि यह व्यवस्था जल्द शुरू हुई तो वाहन शौकियो की खुशियां और फर्राटे भरेगी।